5 Dariya News

प्रियंका ने खुद को दिल्ली की बेटी कहा

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-May-2019

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को खुद को दिल्ली की बेटी कहा, जिन्हें पता है कि राष्ट्रीय राजधानी का हरेक निवासी क्या चाहता है।गांधी ने उपस्थित जनसमूह की तरफ से उठते हुंकार के बीच कहा, "मैंने कई होर्डिग देखे हैं, जिनपर लिखा है कि भाजपा सरकार मतदाताओं के दिल में है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं दिल्ली की बेटी हूं। मैं दिल्ली में पली-बढ़ी हूं, जबकि मोदीजी बस यहां आए हैं। मोदीजी को नहीं, यह मुझे पता है कि दिल्ली के नागरिक क्या चाहते हैं।"प्रियंका ने यह टिप्पणी उत्तर दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समर्थन में आयोजित एक रोडशो के अंत में की।सीलमपुर में ब्रह्मपुर मार्ग से यमुना विहार तक 2.2 किमी लंबे रोडशो में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी का हौसला आफजाई किया। इस दौरान प्रियंका के साथ शीला दीक्षित भी थीं।दीक्षित के मुकाबले भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दिलीप पांडेय मैदान में हैं।