संजय टंडन ने भाजपा-आकली प्रत्याशी को समर्थन देने की करी अपील
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 08-May-2019
भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भाजपा-अकाली दल की सांझा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। टंडन ने प्रत्याशी किरण खेर, उनके पति अनुपम खेर और उनकी बहन कंवर ठाकुर सिंह के अलावा पार्टी के जिला व मंडलों में अकेले भी चुनाव प्रचार में तेजी ला दी है।इसी क्रम में टंडन ने आज जिला नं. 3 के मंडल नं. 21 के क्षेत्र में पदयात्रा को आयोजन किया। यह पदयात्रा सैक्टर 32 की मार्केट से शुरू हुई। इस पदयात्रा में मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। पदयात्रा में जिला अध्यक्ष देवी सिंह, पार्षद गुरप्रीत सिंह ढिल्लों, मंडल प्रधान प्रदील बंसल, पारस गोयल, बी के बाली, संजीव वर्मा, रमेश बजाज, बिल्लू, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजकुमार बत्रा, अश्विनी महाजन, राजेन्द्र मेहंदीरत्ता शामिल हुए।पदयात्रा के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने टंडन का भव्य स्वागत किया और दुकानदारों ने अपने पूरे समर्थन की बात कही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे प्रत्याशी किरण खेर को अपनी वोट के साथ-साथ दूसरों से भी समर्थन देने की अपील करें।