5 Dariya News

भोपाल में चुनाव अपराधी बनाम दिग्विजय : भूपेश बघेल

5 Dariya News

भोपाल 05-May-2019

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्य प्रदेश के भोपाल संसदीय क्षेत्र के चुनाव को अपराधी बनाम दिग्विजय सिंह के बीच होने वाला चुनाव करार दिया है।कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का प्रचार करने आए मुख्यमंत्री बघेल ने यहां रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर जमकर हमला बोला और उन्हें आदतन अपराधी बताया।बघेल ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "हमारे यहां छत्तीसगढ़ में उन्हें (प्रज्ञा ठाकुर) गुंडा तत्व के तौर पर जानते हैं। भिलाईगढ़ में वह चाकूबाजी करती थीं, चप्पल मारती थीं। वह आदतन अपराधी हैं। यहां चुनाव अपराधी बनाम दिग्विजय सिंह है।"ज्ञात हो कि भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से है। यहां छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है।