5 Dariya News

कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से चुनाव लड़ रहा हूं: अर्जुन

5 Dariya News

कैथल 04-May-2019

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो उम्मीदवार अर्जुन चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता का सेवक व बेटा बनकर दिन-रात सेवा करुंगा और जनता के आशीर्वाद से संसद में पहुंचने पर हर वर्ग की आवाज उठाने के साथ किसान, मजदूर, बेरोजगार युवाओं, व्यापारियों व कमेरे वर्ग के हकों की लड़ाई लडंगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से चुनावी मैदान में आया हूं और संसदीय क्षेत्र की जनता के मिल रहे अपार जनसमर्थन, सहयोग व प्यार के दम पर जीत हासिल करेंगे। अर्जुन चौटाला अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत कैथल हलके के गांव सिरटा, बाबालदाना और पाडला माघोमाजरी व पट्टी अफगान आदि गांवों में आयोजित जनसभाओं में जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए संबोधित कर रहे थे। यहां पहुंचने पर इनेलो प्रत्याशी ने बुजुर्गों व महिलाओं के पांव छूकर आशीर्वाद लिया।इनेलो नेता ने कहा कि हर कार्यकत्र्ता अपने आप को अर्जुन चौटाला समझे और जीत की तैयारियों में जुट जाए। उनकी जीत हर वर्ग की जीत होगी और जनहित में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ताऊ देवी लाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के आदर्शों व नीतियों पर चलते हुए सदैव हर वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपनी जनसभा में साफ शब्दों में कहा था कि सत्ता आते ही किसानों के पहली कलम से कर्ज माफ व डा. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था, लेकिन मोदी ने वादा पूरा करना तो दूर की बात प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों को तंग करने के साथ अपने हक मांगने पर धरतीपुत्रों पर गोलियां व डंडों की बरसात कर जेल में डालने का काम किया है।भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है पर अब भाजपा के झूठे ढोल की पोल खुल चुकी है और इस चुनाव में जनता भाजपा को वोट की चोट पर सबक सिखाने का काम करेगी। अर्जुन चौटाला ने सभी कार्यकत्र्ताओं को आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर पूरी शक्ति से जीत का परचम लहराने के लिए हर वर्ग के लोगों से घर-घर जाकर मिलें और इनेलो की विकासकारी नीतियों से अवगत करवाकर पार्टी से जोडऩे का काम करें। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, रणवीर पाराशर, डा. सूखा मानस, हलका प्रधान संजीव छौत, अनिल तंवर, जिप्पी शोरेवाला, राजबीर क्योडक़, रणबीर ढुल फौजी, रामदिया चावरिया, रोशन सिरटा, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश, धर्मवीर कैमिस्ट, कृष्ण बंसल, लाला टेकचंद सजूमा, राममेहर खुराना, सुशील गुप्ता, महिपाल नैना सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकत्र्ता, युवा और ग्रामीण मौजूद थे।