5 Dariya News

प्रज्ञा ठाकुर, उमा भारती गले मिलीं, छलके आंसू

5 Dariya News

भोपाल 29-Apr-2019

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो भगवाधारी साध्वियों की मुलाकात खासा चर्चा में है। भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और केंद्रीय मंत्री उमा भारती जब मिलीं तो दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े।साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सोमवार लगभग दोपहर मे उमा भारती से मिलने उनके निवास पर पहुंचीं। दोनों ने एक-दूसरे के प्रति अपना स्नेह जाहिर किया। उमा भारती ने इस मौके पर प्रज्ञा को खीर खिलाई। उसके बाद जब दोनों एक-दूसरे के गले लगीं तो उनकी आखों से आंसू निकल पड़े। उमा भारती लगातार प्रज्ञा को सम्मान दिए जाने की बात कहती आई हैं और आज उन्होंने उस सम्मान जाहिर भी किया। इतना ही नहीं उमा ने प्रज्ञा की सराहना भी की और उनके संघर्ष को याद किया।