5 Dariya News

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा चाय पे चर्चा का कार्यक्रम किया गया

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 25-Apr-2019

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के उत्तराखंड प्रकोष्ठ द्वारा सैक्टर 43 के केएलजी होटल में चाय पे चर्चा का कार्यक्रम किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन और प्रत्याशी किरण खेर ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भूपिन्द्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली, हीरा नेगी सहित उत्तराखंड के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक सच्चे सिपाही के नाते पार्टी के प्रत्याशी को जीताने के लिए जुट गये हैं। उनके द्वारा पूरे चण्डीगढ़ में चाय पे चर्चा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसको लोगों का भारी समर्थन प्राप्त हो रहा है। चण्डीगढ़ की जनता भलीभांति जानती है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पवन कुमार बंसल के कार्यकाल के दौरान कितने विकास के कार्य हुये हैं। उनके कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले भी जगजाहिर हैं। मोदी सरकार ने जहाँ एक तरफ जनता के हितों के लिए योजनाओं शुरू की उनकी लिए ठोस कदम उठायें वहीं दूसरी ओर देशहित में पड़ोसी मुल्क में पनाह लेने वाले आतंकवादियों सबक सिखाने के लिए कठोर निर्णय भी लिये। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के चुनाव भ्रष्टाचारियों के खिलाफ था और 2019 का चनुाव देश के विकास के लिए है, इसलिए जो मतदाता भारत की राष्ट्रीयता, सुरक्षा, एकता व अखंडता से प्रेम करता है वह 19 मई को वोट देकर देश में दोबार मोदी सरकार का गठन करने में अपना योगदान दें।इस अवसर पर पार्टी की प्रत्याशी किरण खेर ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश में मोदी सरकार की लहर है। आगामी 23 मई को प्रचंड बहुमत के साथ नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। इस यात्रा में चण्डीगढ़ लोकसभा सीट पर भी कार्यकर्ता अपनी अथक मेहनत से पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीताकर संसद भवन तक भेजेंगे ऐसा उनको पूरा भरोसा है।