5 Dariya News

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा चुनावों को लेकर अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 24-Apr-2019

भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यालय कमलम सैक्टर 33 में 2 अलग-अलग बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पार्टी की प्रत्याशी किरण खेर, मेयर राजेश कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर भटटी, महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर, अकाली दल चण्डीगढ़ के अध्यक्ष हरदीप सिंह, सतिन्द्र सिंह ने भाग लिया।यह जानकारी मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रत्याशी के नियुक्त होने के उपरांत आज पार्टी कार्यालय में सर्वप्रथम चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई और उसके उपरांत सभी जिला अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, मंडल चुनाव प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद की दूसरी बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने सर्वप्रथम प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरलता, सहजता और इनके परिवार के संस्कार संजय टंडन के भीतर दिखाई देते हैं। इनके भीतर इनके पिता स्व. बलरामजी दास टंडन का अक्स नजर आता है। ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति अपने संस्कारों के चलते भविष्य में आगे बढ़ते जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता स्वयं की प्ररेणा से काम करने वाला कार्यकर्ता होता है। कार्यकर्ता संगठन के लिए कत्र्तव्य निष्ठा से काम करता है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की न तो कोई नीति है, न नीयती है और न ही नैतिक साहस है। 

भारतीय जनता पार्टी कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाने की बात करती है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी इसको बरकरार रखने का समर्थन करती है जोकि राष्ट्रहित में नहीं है। देश में चंहु और भाजपा की लहर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ जुटकर पार्टी के प्रत्याशी को चण्डीगढ़ से विजयी बनाना है।इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के फैसले का उन्होंने सदैव पालन किया है और वे इस बार भी केन्द्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हैं और वे पार्टी को चण्डीगढ़ से भारी मतों से जीत दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता जी जान से चुनाव प्रचार के लिए लगें और किसी भी प्रकार का संशय न रखें और आगामी 23 मई को इसी स्थल पर नरेन्द्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर खूब जश्न होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी किरण खेर का नमांकन 25 मई को होगा इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय एकत्रित होंगे और जलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय में नमांकन भरने के लिए जायेंगे।इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने सभी लोगों से कहा कि आपसी मतभेद मिटाकर वे सभी पार्टी को जीतने के लिए लगें। यह पार्टी के कार्यकर्ताओं और पार्टी की जीत होगी कि चण्डीगढ़ में जब कमल खिलेगा।