विद्यार्थियों को टॉप साइबर-सुरक्षा विशेषज्ञ बनाने के लिए एल पी यू द्वारा होंगे नवीनतम अमरीकी सर्टिफिकेशन प्रोग्राम लागू
अमरीका आधारित कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री एसोसिएशन (CompTIA) विद्यार्थियों को आईटी वर्कफ़ोर्स सर्टिफिकेशन साइबर-सिक्योरिटी एनालिस्ट (CySA +) प्रोग्राम सिखाएगी
5 Dariya News
जालंधर 18-Apr-2019
यह सुनिश्चित करते हुए कि टेक्नोलॉजी सभी क्षेत्रों में प्रभावी है, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) अपने विद्यार्थियों के लिए विश्व स्तर पर स्वीकृत और करियर को आगे बढ़ाने वाले सर्टिफिकेशन प्रोग्रामों को बढ़ावा देती हैI इसी तर्ज पर, एल पी यू ने आज अपने विद्यार्थियों को आईटी वर्कफ़ोर्स सर्टिफिकेशन साइबर-सिक्योरिटी एनालिस्ट (CySA +) प्रोग्राम प्रदान करने के लिए अमेरिका स्थित ‘कम्प्यूटिंग टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री एसोसिएशन (CompTIA) के साथ गठबंधन किया है। यह प्रोग्राम साइबर-सुरक्षा के विरुद्ध खतरों को रोकने, पता लगाने और उनसे निपटने के लिए नेटवर्क और उपकरणों के लिए एनालिसिस लागू करता है। इसे सीखने से एलपीयू के विद्यार्थी टॉप साइबर-सुरक्षा विशेषज्ञ बनेंगे और ग्लोबल आईटी इंडस्ट्री पर राज करेंगे।इस महत्वपूर्ण अनुबंध के लिए; कपटिआ से चीफ टेक्नोलॉजी एवंजेलिस्ट डॉ जेम्स स्टेंजर; उपाध्यक्ष (एशिया प्रशांत) श्री डेनिस क्वोक; क्षेत्रीय निदेशक (भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश) श्री प्रदीपो चक्रवर्ती; और, अकादमिक एलायंस के प्रमुख श्री वरुण सूद विश्वविद्यालय के शांति देवी मित्तल सभागार में ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए उपस्थित थे, जबकि एलपीयू के एग्जीक्यूटिव डीन डॉ लोवी राज गुप्ता और रजिस्ट्रार डॉ मोनिका गुलाटी ने एलपीयू का प्रतिनिधित्व किया।विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए, डॉ जेम्स स्टैंगर ने सूचित किया: “आईटी उद्योग फलफूल रहा है, और इसे इनोवेटिव विद्यार्थियों की मदद की आवश्यकता है। चाहे आप सिर्फ अपना आईटी करियर शुरू कर रहे हों या आईटी उद्योग की श्रेणी में बढ़ रहे हों, आप यह सब कुछ कपटिआ के साथ आसानी से कर सकते हैं। हमारे सर्टिफिकेशन सुनिश्चित करते हैं कि आपकी स्किल्स आईटी क्षेत्र में भविष्य के लिए भी सुरक्षित है। "वास्तव में, टेक्नोलॉजी को अमेरिकी नौकरियों के लिए नंबर एक स्रोत के रूप में रैंक किया गया है, और यह भी तय है कि आईटी पदों की संख्या 2022 तक 17% बढ़ने की उम्मीद है। बैंकिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग, सोशल मीडिया से लेकर मोबाइल फोन तक; प्रौद्योगिकी हर जगह है, और इसलिए कैरियर के अवसर भी बहुत हैं। यह विशेष सर्टिफिकेशन विद्यार्थियों के कौशल को बहुत बढ़ाते हैं ताकि वह आईटी करियर में जम्पस्टार्ट कर सके।आईटी उद्योग के शीर्ष वैश्विक व्यापार संघों में से एक-CompTIA आईटी उद्योग के लिए प्रोफेशनल प्रमाणपत्र जारी करता है। "एडवांसिंग द ग्लोबल आईटी इंडस्ट्री" के आदर्श को आगे बढ़ाते हुए, CompTIA 120 से अधिक देशों में ऐसे प्रमाणपत्र जारी करता है। यह उद्योग के रुझानों और परिवर्तनों को नियमित रूप से ट्रैक करने के लिए सालाना 50 से अधिक इंडस्ट्री स्टडीज भी जारी करता है I