जनरेशन सेवियर एसोसिएशन ने करवाया 22वां वार्षिक इंटर स्कूल पेंटिग मुकाबला
तंबाकू के जानलेवा प्रभावों को रंगो से कागजों पर उकेरा ।
5 Dariya News
(मोहाली) 17-Apr-2019
जनरेशन सेवियर एसोसिशन द्वारा हर साल “ वर्ल्ड नो तंबाकू डे” के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले इंटर स्कूल पेटिंग मुकाबलों का आयोजन इस साल खालसा कॉलेज ऑफ टैक्नालजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेज-3 ऐ में करवाया गया । ज्ञात हो कि संस्था द्वारा पिछले 21 सालों से बच्चों और समाज में तंबाकू के जानलेवा प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए ऐसे मुकाबले करवाऐं जा रहे है । इसी कड़ी में करवाऐ गए 22वें पेंटिग मुकाबले में मोहाली के अलग-अलग स्कूलों से आऐ 500 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया । इस समारोह में बतौर विशेष अतिथि शामिल हुई सिविल सर्जन डा. रीटा भारद्वाज ने कहा कि तंबाकू आज के समय में देश और समाज के लिए सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों में से एक हैं । बच्चों को तंबाकू के जानलेवा प्रभावों के बारे में जागरूक करके आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि तंबाकू हर तरह नशे की शुरूआत के लिए प्रवेशद्वार का काम करता है क्योंकि जिंदगी में कोई भी व्यक्ति पहला नशा हमेशा तंबाकू का ही करता है । इसलिए अगर तंबाकू को कंट्रोल कर लिया जाऐ तो बाकी के नशों पर भी लगाम लगाई जा सकती है ।इस मौके पर संस्था की प्रधान बीबी उपींदरप्रीत कौर गिल ने कहा कि संस्था आने वाली पीढ़यों को तंबाकू के जानलेवा प्रभावों से बचाने का उदेश्य लेकर दो दशक से भी अधिक समय से पंजाब, हरियाणा और चण्डीगढ़ में तंबाकू कंट्रोल के लिए काम कर रही है । इसी सोच को मद्देनजर रखकर संस्था की संस्थापक स्व: श्रीमती अमतेशवर कौर ने 1998 में ऐसे पेंटिग मुकाबलों की शुरूआत की थी, ताकि बच्चों को कला के माध्यम से तंबाकू व अन्य प्रकार के नशों के बारे में जागरूक किया जा सके । वहीं संस्था की उपप्रधान सुरजीत कौर सैनी ने कहा कि देश में हर दिन लगभग 2500 लोगों की मौत तंबाकू से होने वाली बीमारीयों के कारण होती है, लेकिन रोज 5500 युवा तंबाकू सेवन की शुरूआत भी करते हैं । अगर हम विद्दार्थीयों को शुरूआत में ही तंबाकू से बचा ले तो वह सारी उम्र किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नही करते । इसीलिए ऐसे मुकाबलों के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को तंबाकू से बचाने का प्रयास संस्था की और से किया जा रहा है।मुकाबले में भाग लेने वाले विद्दार्थीयों को कक्षा चौथी से बाहंरवी तक के ग्रुप में बांटा गया था जिसमें प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले विद्दार्थीयों को “वर्ल्ड नो तंबाकू डे” के अवसर आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाऐगा । वहीं इस मौके पर जनरेशन सेवियर एसोसिएशन के वार्षिक सोविनयर का भी विमोचन किया जाऐगा ।