वरिष्ठ जम्मू : कांग्रेस नेता शाम लाल शर्मा भाजपा में शामिल
5 Dariya News

जम्मू : कांग्रेस नेता शाम लाल शर्मा भाजपा में शामिल

5 Dariya News

जम्मू 30-Mar-2019

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा यहां शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना और राज्य प्रमुख रविंदर रैना ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया।शर्मा ने कहा कि उन्होंने जम्मू के व्यापक हित और क्षेत्र के साथ वर्षो से चल रहे भेदभाव के अंत के लिए भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया।