राज्यपाल आईआईएम जम्मू के द्वितीय वार्षिक दीक्षांत समारोह में षामिल हुए
मेधावी छात्रों को पदक प्रदान किए
5 Dariya News
जम्मू 30-Mar-2019
राज्यपाल सत्य पाल मलिक आज गांधी नगर, जम्मू में शिक्षक भवन सभागार में आईआईएम जम्मू के द्वितीय वार्षिक दीक्षांत समारोह में षामिल हुए।कोलगेट-पामोलिव एशिया, हांगकांग के अध्यक्ष मुकुल देवरस माननीय अतिथि थे।जबकि उच्च शिक्षा विभाग के सचिव तलत परवेज रोहेला भी इस अवसर पर उपस्थित थे।दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने मेधावी छात्रों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कुल 62 छात्रों को मास्टश्र इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) डिग्री से सम्मानित किया गया।अपने सम्बोधन में, राज्यपाल ने डिग्री प्राप्त करने वालों को बधाई दी और उनसे कहा कि वे एक उत्पादक कैरियर के लिए अच्छी तरह से एकीकृत प्रबंधन प्रथाओं को अपनाएं। उन्होंने कहा कि किसी देश के नागरिकों को विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए गुणवत्ता शिक्षा सबसे शक्तिशाली उपकरण है और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण क्षा प्रदान करने की दिशा में अधिक से अधिक ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका है और केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देश के तीव्र विकास में योगदान कर सकती है।राज्यपाल ने आईआईएम जम्मू के निदेशक, संकाय, स्टाफ सदस्यों और स्नातक छात्रों के अभिभावकों की सराहना की और इस अवसर पर आमंत्रित किए जाने हेतु प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने स्नातक बैच के आगे के उज्ज्वल भविश्य की कामना की।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए, मुकुल देवरस ने छात्रों से चरित्र निर्माण और समग्र शिक्षण के लिए मूल्य शिक्षा सीखने का आग्रह किया। आईआईएम जम्मू के निदेशक बी.एस. सहाय ने संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए निदेशक की रिपोर्ट प्रस्तुत की।