5 Dariya News

राजस्थान में 6 बार के विधायक कांग्रेस में शामिल

5 Dariya News

जयपुर 26-Mar-2019

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में भारतीय वाहिनी पार्टी के अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने मंगलवार को राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी का दामन थाम लिया।तिवाड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता और राजस्थान विधानसभा के छह बार सदस्य रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2018 से पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और भारतीय वाहिनी पार्टी बनाई थी, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।तिवाड़ी ने कहा, लोकतंत्र बचाने की जरूरत है। इसीलिए मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।तिवाड़ी के साथ वयोवृद्ध भाजपा नेता सुरेंद्र गोयल (पूर्व केंद्रीय मंत्री) और जनार्दन गहलोत (पूर्व कैबिनेट मंत्री) भी कांग्रेस में शामिल हो गए।दर्जनभर निर्दलीय विधायकों ने भी राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस का समर्थन किया। राहुल कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेने जयपुर में थे।