5 Dariya News

भाजपा ने मुझे ऑफर दिया : सुशील शिंदे

5 Dariya News

मुंबई 26-Mar-2019

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को कहा कि उन्हें हाल ही में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया।उन्होंने कहा कि पहले उनकी बेटी मौजूदा विधायक प्रणीति शिंदे को पार्टी में शामिल होने की पेशकश की गई, बाद में उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया गया।शिंदे ने मीडिया से कहा, हालांकि, कांग्रेस छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता है.. हम उनके प्रलोभन में नहीं फंसेंगे। हम दोनों प्रतिबद्ध कांग्रेस कार्यकर्ता हैं और अंतिम सांस तक पार्टी से जुड़े रहेंगे।यह पूछे जाने पर कि किसने आपको यह पेशकश की थी? पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेरे ही कद के एक व्यक्ति ने पेशकश की थी।शिंदे ने यह खुलासा सोलापुर संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने के एक दिन बाद किया है।संयोग से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंदे के बीच कई वर्षो से मधुर संबंध रहे हैं।जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, शिंदे से उनका और अन्य मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री, ऊर्जा मंत्री, लोकसभा में कांग्रेस नेता के नाते संवाद होता रहता था।महाराष्ट्र के पुलिस कांस्टेबल और बाद में सीआईडी के रूप में अपनी जिंदगी की शुरुआत करने वाले शिंदे 1960 के दशक में राजनीति में शामिल हुए और राज्य व केंद्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।