5 Dariya News

मी टू अभियान के बाद फैली अधिक जागरूकता : कल्कि कोचलिन

5 Dariya News

नई दिल्ली 24-Mar-2019

अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का कहना है कि उन्होंने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ भारत में मी टू अभियान के बाद फिल्म जगत में कई बदलाव देखे हैं।कल्कि ने ई-मेल के माध्यम से आईएएनएस को बताया, मुझे लगता है कि अब ज्यादा जागरूकता है। मुझे एक नाटक करने से पहले आचार संहिता का प्रारूप मिला। मैंने अंतरंग दृश्यों से पहले स्पर्श पर अभिनेताओं की सहमति के बारे में पढ़ा।डेव डी अभिनेत्री के मुताबिक, सुरक्षा के प्रावधानों में इजाफा हुआ है।उन्होंने कहा, पुरुषों के साथ उन विषयों पर चर्चा करना बहुत मुश्किल है, जो मौजूदा समय में चल रहे हैं। मुझे लगता है कि सुरक्षा के प्रावधानों में वृद्धि हुई है। एक महिला के रूप में हम कुछ मानकों व निर्माण की मांग कर रहे हैं।कल्कि हाल ही में मेड इन हेवन वेब सीरीज में दिखाई दी थीं और फिलहाल वे अपने तमिल फिल्म एम्मा एंड एंजेल की तैयारी में जुटी हुई हैं।