5 Dariya News

लिली सिंह ने कनाडा को गौरवान्वित किया : जस्टिन ट्रूडो

5 Dariya News

ओटावा 18-Mar-2019

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा में जन्मी लिली सिंह को एक बड़े टीवी नेटवर्क के लेट नाइट शो की मेजबानी करने का मौका मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यूट्यूब सनसनी कनाडा को गौरवान्वित कर रही हैं।लिली का स्टेजनेम सुपरवुमन के तौर पर जाना जाता है।ट्रूडो ने रविवार शाम ट्वीट किया, सुपरवुमन आपको बधाई। आप कनाडा को गौरवान्वित कर रही हैं और साथ ही हमें हंसा भी रही हैं। इस पर लिली ने कनाडाई प्रधानमंत्री का आभार जताया।लिली एनबीसी के लेट नाइट टॉक शो में होस्ट के रूप में कार्सन डेली की जगह लेंगी। शो को रिटाइटल कर अ लिटिल लेट विद लिली सिंह नाम दिया गया है और यह सितंबर में लॉन्च होगा। एक बड़े नेटवर्क पर लेट नाइट टॉक शो की इस समय मेजबानी करने वाली वह इकलौती महिला होंगी।