5 Dariya News

बब्बी बादल ने शिरोमणि अकाली दल को कहा अलविदा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 14-Mar-2019

वीरवार को शिरोमणि अकाली दल को उस समें झटका लगा जब सुखबीर बादल के चचेरे भाई बब्बी बादल ने शिरोमणि अकाली दल बादल को अलविदा कह शिरोमणि अकाली दल टकसाली में शामिल हो गए। हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल जो कि शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल के चचेरे भाई हैं, ने वीरवार को शिरोमणि अकाली दल टकसाली के प्रधान रणजीत सिंह ब्रहमपुरा की हाजरी में शिरोमणि अकाली दल टकसाली के खेमे में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में प्रैस कांफ्रेंस के दौरान रणजीत सिंह ब्रहमपुरा ने कहा कि वह हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल के तरफ से लए गए फैसले का स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल का ईतिहास बहुत ही सुनहरी रहा है परन्तु जब से शिरोमणि अकाली दल बादल की कमांड सुखबीर सिंह बादल के हाथ में आई है, पारटी बैकफुट पर चली गई है। उन्होंने आस प्रगट की कि बब्बी बादल शिरोमणि अकाली दल टकसाली के लिए दिन-रात एक कर पारटी को बुलंदीयों पर पहुंचा देंगें। इस अवसर पर ब्रहमपुरा और बाकी टकसाली लीडरों ने बब्बी बादल को सिरोपाओ दे के सन्मानित किया। इस दौरान उन्होंन ने हरसुखइंदर सिंह बब्बी बादल को शिरोमणि अकाली दल टकसाली का यूथ विंग पंजाब का प्रधान ऐलान किया। ब्रहमपुरा ने कहा कि बीते कल शरोमणी अकाली दल बादल की तरफ से तरनतारन में की गई रैली के दौरान वरकरों के लिए हरिमंदर साहिब से लंगर का इंतजाम किया गया, जो कि बहुत ही निंदनीय है। 

उन्होंने ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बादल ने अपने कायकाल के दौरान सिवाए ज्ञ्पंजाब को लूटने के कोई काम नहीं किया है। उन्होंने ने कहा कि पंजाब वासी बेअदबी के लिए जिंमेवार लोकों को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कल बीबी जगीर कौर की तरफ से डेरा साहिब में की गई रैली में गुरिंदर सिंह टोनी को शरोमणी अकाली दल बादल में शामिल करने के दौरान वरकरों में शराब वितरित की गई। बीबी जगीर कौर जो कि खुद शिरोमणी गुरदारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान रह चुके हैं, की तरफ से की गई ऐसी हरकत ने शरोमणी अकाली दल बादल में आए निघार को जनतक कर दिया है।इस मौके सेवा सिंह सेखवां ने कहा कि बब्बी बादल के शरोमणी अकाली दल टकसाली में शामिल होने से बादलों को परिवारक नुकसान भी हुआ है। ध्यानयोग है कि बब्बी बादल मोहाली के सरगरम नेताओं की गिणती में आते हैं। इस मौके पर सीनीयर उप प्रधान डा. रतन सिंह अजनाला, जनरल सैकटरी सेवा सिंह सेखवां, सीनीयर उप प्रधान बीर दविंदर सिंह, जनरल सैकटरी करनैल सिंह पीर मुहंमद, गुरप्रताप सिंह रिआर, पूव ऐमऐलए उजागर सिंह, रविंदर सिंह ब्रहमपुरा, मालवा जोन के यूथ प्रधान जसप्रीत सिंह होबी, ओऐसडी दमनजीत सिंह आदि मौजूद थे।