5 Dariya News

नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई

5 Dariya News

जम्मू 13-Mar-2019

जम्मू कश्मीर विधान सभा सचिवालय के सेंट्रल हॉल में आज नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन की 2-दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला  सम्पन्न हुई।इस कार्यशाला का आयोजन संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार की नेवा टीम के सहयोग से जम्मू और कश्मीर राज्य विधानमंडल द्वारा किया गया था।जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष डॉ निर्मल सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में दोनों सदनों के 130 से अधिक  अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया है।इस अवसर पर संसदीय मामले सचिव एस. एन. त्रिपाठी ने नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के कार्यान्वयन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेवा राज्य के विधानमंडलों के कामकाज को डिजिटल बनाने और उन्हें कागज रहित बनाने के लिए एक मिशन मोड प्रोजेक्ट है। नेवा एक सदस्य केंद्रित एप्लीकेशन है, ताकि उनके हाथ में रखे उपकरणों/टैबलेटों में उनके द्वारा आवश्यक पूरी जानकारी डालकर विभिन्न हाउस बिजनेस को स्मार्ट तरीके से संभालने के लिए लैस किया जा सके।संसदीय मामले के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश ने भी इस कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा सभी भागीदारों से यथाशीघ्र इस परियोजना को पूरा करने के लिए सहयोग मांगा।अध्यक्ष ने संसदीय मामले विभाग के सचिव और संयुक्त सचिव को स्मृति चिन्ह तथा भाग लेने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आईटी/ नेवा टीम के सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किये।कार्यशाला में सचिव विधान परिषद मुज़फ़्फ़र अहमद वानी, सचिव विधान सभा अचल सेठी, के अलावा आईटी टीम के सदस्यों ने भी भाग लिया।