जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी
5 Dariya News
पुंछ 10-Mar-2019
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, तड़के करीब 4.30 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।उन्होंने कहा, हमारी सेना ने इसका करारा जवाब दिया। गोलीबारी सुबह 7.30 बजे बंद हो गई।प्रशासन ने पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करा दिया है।