होशियारपुर राईड एंड रन की तैयारियां का डिप्टी कमिश्नर ने लिया जायजा
रेस के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्टों की संख्या बढक़र हुई 178
5 Dariya News
होशियारपुर 07-Mar-2019
जिला प्रशासन की ओर से 10 मार्च को करवाए जा रहे राइड एंड रन इवेंट की तैयारियां युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्टों के बढ़ते रु झान के कारण अब रेस में शामिल साइकिलिस्टों की संख्या 150 से बढक़र 178 हो गई है और इन सभी साइकिलिस्टों की ओर से 120 किलोमीटर साइकिल रेस लगाई जाएगी। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया ने आज लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इवेंट की तैयारियों का जायजा लेते हुए दी। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के सहयोग से करवाई जा रही साइकिल रेस के लिए रुट फाइनल हो गया है।डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी तनदेही से निभाई जाए, ताकि इस बेहतरीन प्रोग्राम को सफल बनाया जा सके। उन्होंने नगर निगम को सफाई का विशेष प्रबंध व स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुविधाओं का खास ध्यान रखने के लिए कहा। इसके अलावा साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अधिकारियों व खिलाडिय़ों की रिहायश के अलावा अन्य प्रबंध भी सुचारु ढंग से पूरे करने के लिए भी उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, पब्लिक हैल्थ, शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
ईशा कालिया ने बताया कि राइड अवे फ्राम ड्रज्ज विषय पर लाजवंती आउटडोर स्टेडयिम होशियारपुर में 10 मार्च को सुबह 7 बजे राइड एंड रन इवेंट करवाया जा रहा है। इसके अलावा 21.1 किलोमीटर, 10 किलोमीटर व 5 किलोमीटर हाफ मैराथन भी करवाई जा रही है, जिसमें हजारों लोग हिस्सा ले रहे हैं।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि फाइनल किए गए इस रुट के लिए बाकी यातायात के लिए अलग से प्रबंध किए जाएंगे, ताकि जहां आम जनता को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, वहीं साइकिलिस्ट भी अपना ध्यान रेस पर फोकस कर सकें। उन्होंने उक्त रुट में आने वाले गांवों व दर्शकों को अपील करते हुए कहा कि वे साइकिल रेस के दौरान सडक़ के बीच न आएं, क्योंकि प्रोफेशनल साइकिलिस्ट की ओर से लगाई जा रही साइकिल रेस के दौरान साइकिल की स्पीड बहुत ज्यादा होगी। डिप्टी कमिश्नर श्रीमती ईशा कालिया ने कहा कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाया जा रहा है, इसके अलावा एक्सपर्ट की ओर से पैरागलाइडिंग एडवेंचर व एयरक्राफ्ट फ्लावर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) अमृत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री हरप्रीत सिंह सूदन, आई.ए.एस. अधिकारी श्री गौतम जैन, एस.डी.एम. श्री अमित सरीन, सहायक कमिश्नर (सामान्य) श्री अमित महाजन के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।