मएमडीयु में मॉडल पार्लियामेंट में वासु रंजन शांडिल्य को मिला बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का खिताब
समृद्धि मौदगिल को बेस्ट डिसिप्लीन व सोमेंद्र को बेस्ट एक्टिव पार्लियामेंटेरियन का खिताब
5 Dariya News
मुलाना,अम्बाला 28-Feb-2019
महर्षि मारकंडेश्वर डीम्ड विश्वविद्यालय में मॉडल पार्लियामेंट का आयोजन किया । पहले मॉडल इण्डियन पार्लियामेंट के तहत भारतीय संसद में विधेयक निर्माण की प्रक्रिया से संबंधित प्रतियोगिता हुई । प्रतियोगिता का विषय था ‘सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण । इस प्रतियोगिता में विभिन्न विश्विद्यालयों के 56 प्रतिभागी शामिल हुए । मॉडल पार्लियामेंट की शुरुआत विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विक्टर गंभीर, उप कुलपति डॉ. अशोक अरोड़ा,विनय मल्होत्रा,गोशा लिबराहन,डॉ. रीतिका बंसल व एसपी सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की । प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों में तीखी बहस हुई व छात्रों को भारतीय संसद के नियमों के बारे पता चला । प्रतियोगिता में बेस्ट पार्लियामेंटेरियन का खिताब वासु रंजन शांडिल्य को दिया गया वही बेस्ट डिसीप्लीन पार्लियामेंटेरियन का खिताब समृद्धि मौदगिल व बेस्ट एक्टिव पार्लियामेंटेरियन का खिताब सोमेंद्र सिंह को दिया गया और वही प्रतियोगिता में चुनाव करवाकर आदर्श मुंझाल को प्रधानमंत्री चुना गया और वही सदन का सभापति मनवीत बब्बर व उपसभापति संजीव जाखड़ को चुना गया । मॉडल पार्लियामेंट के निर्णायक मंडल में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर एवं पूर्व प्रिंसिपल विनय कुमार मल्होत्रा व आर्मी स्कूल की वाईस प्रिंसिपल एवं राजनीतिक विज्ञान की प्रोफेसर गोशा लिबराहन थी।निर्णायक मंडल व अतिथियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं की पहल का भारत की तस्वीर गढ़ने में अहम स्थान है । निर्णायक मंडल ने कहा यह मॉडल पार्लियामेंट युवाओं के लिए समस्याओं का हल खोजने व नीति बनाने में योगदान देने के लिहाज से अहम है इससे आम आदमी से जुड़े मुद्दों पर युवा स्पष्ट राय कायम कर पाएंगे। लॉ विभाग की निगरानी में हुए कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए प्रतियोगिता की आयोजक डॉ. रितिका बंसल ने कहा कि देश की वर्तमान राजनितिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य होती जा रही है इसलिए ऐसी प्रतियोगिता करवाई जा रही है । कुलपति व उपकुलपति ने भी डॉ. बंसल की यह प्रतियोगिता करवाने पर सराहना की । प्रतियोगिता में अतिथियों व निर्णायक मंडल ने विजेताओं को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह वितरित कर सम्मानित किया व निर्णायक मंडल,अतिथियों व लॉ विभाग की प्रिंसिपल डॉ. बिंदु जिंदल ने तमाम प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।