कला भवन में ‘रबाब उत्सव’ के अवसर पर लगी रौनकें
5 Dariya News
चंडीगढ़ 26-Feb-2019
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें गुरूपर्व के अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा शुरू किये गये समागमों की कड़ी के अंतर्गत आज पंजाब कला परिषद् द्वारा ‘रबाब उत्सव’ मनाया गया। समागम की अध्यक्षता परिषद् के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने की।समागम के आरंभ में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से आए लेखक डॉ. हरपाल सिंह पन्नू ने ‘रबाब का रूहानी’ विषय पर तकरीर की। इसके उपरांत श्रीनगर से आए संगीतकार अब्दुल मजीद शाह और उनके साथियों ने रबाब का साज़ीना बजाया जिससे दर्शक मंत्र-मुग्ध हुए।समागम उस समय शिखर पर पहुँचा जब भाई बलदीप सिंह ने गुरू नानक वाणी का शब्द गायन रबाब के साथ किया। मनमोहन सिंह दाऊं ने रबाब संबंधी लिखी कविता पढ़ी। समागम का मंच संचालन करते हुए परिषद् के सचिव जनरल डॉ. लखविन्दर सिंह जौहल ने बताया कि परिषद् द्वारा आगामी समय में भी गुरूपर्व को समर्पित समागम करवाए जाएंगे। कला परिषद के मीडिया कोऑर्डीनेटर निन्दर घुग्याणवी ने बताया कि इस समागम को रबाब, गुरू नानक देव जी के साथी मर्दाना जी पर केंद्रित रखा गया।इस अवसर पर स्टेट सूचना कमिश्नर श्री निधडक़ सिंह बराड़, डा. निर्मल जोढ़ा, गुरचरन सिंह बोपाराए, हरप्रीत चंकू, दीवान माना, डॉ. सर्बजीत कौर सोहल आदि उपस्थित थे।