5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा 7 आई.पी.एस और 8 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले

5 Dariya News

चंडीगढ़ 26-Feb-2019

पंजाब सरकार ने राज्य में 7 आई.पी.एस और 8 पी.पी.एस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किये हैं।इस संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आई.पी.एस अधिकारियों में शरद सत्या चौहान एडीजीपी ट्रैफिक़ को अतिरिक्त प्रभार एडीजीपी आईवीसी, प्रवीण सिन्हा और गौतम चीमा को आईजीपी अपराध, बीओआई पंजाब, सुखचैन सिंह गिल को पुलिस कमिश्नर लुधियाना और अतिरिक्त प्रभार डीआईजी प्रोविंजनिंग, गुरप्रीत सिंह तूर को डीआईजी प्रशासन, सुरजीत सिंह को डीआईजी कांउटर इंटेलिजेंस, गुरप्रीत सिंह गिल को डीआईजी कानून और व्यवस्था और अतिरिक्त प्रभार डीआईजी प्रशासन आई.आर.बी. पंजाब पटियाला के तौर पर तैनात किया गया है। इसी तरह पी.पी.एस. अधिकारियों में गुरमीत सिंह को एस.पी. ऑपरेशनज़ फिऱोज़पुर, बलबीर सिंह को एआईजी सीआईडी ज़ोनल बठिंडा, राजविन्दर सिंह को एआईजी पर्सोनल -2, प्रीतम सिंह को एआईजी पर्सोनल-3 और अतिरिक्त प्रभार एआईजी भलाई भुपिन्दर सिंह को एआईजी अपराध, विनोद कुमार को एआईजी कानून और व्यवस्था, गुरमेल सिंह को एसपी हैडक्वाटर श्री मुक्तसर साहिब और प्रितपाल सिंह को सहायक कमांडैंट पहली आईआरबी पटियाला के तौर पर नियुक्त किया गया है।