5 Dariya News

अनुमीत हीरा सोढ़ी ने पतंग उड़ाकर किया बसंत का स्वागत

5 Dariya News

फिरोज़पुर 11-Feb-2019

पंजाब प्रदेष कांग्रेस कमेटी के सदस्य अनुमीत हीरा सोढ़ी ने पंजाब के फिरोज़पुर ज़िले में अपने दोस्तों और समर्थकों के साथ पतंग उड़ाकर बसंत पंचमी का त्योहार मनाया।बसंत पंचमी का त्योहार बंसत की शुरूआत के पांचवें दिन जोष और उत्साह के साथ मनाया जाता है, इस दिन पूरे पंजाब में पतंगें उड़ाई जाती हैं। अनुमीत के साथ उनके दोस्त और समर्थक भी त्योहार का लुत्फ़ उठाने के लिए इकट्ठा हुए। हवा में चारों ओर जैसे खुषी का माहौल था, हर कोई पतंग उठाकर इस दिन का भरपूर आनंद ले रहा था। देखते ही देखते पूरा आसमान रंग-बिरंगी, छोटी-बड़ी पतंगों से भर गया।त्योहार के बारे में बताते हुए अनुमीत हीरा सोढ़ी ने कहा त्योहार और सांस्कृतिक धरोहर ही पंजाब को रंगीन एवं खुशहाल राज्य बनाते हैं। पंजाब के इस सीज़नल महोत्सव के साथ हम नामधारी सिखों की पतंग उड़ाकर बसंत का त्योहार मनाने की परम्परा को आगे बढ़ा रहे हैं। मैं आषा करता हूं कि बसंत पंचमी का यह त्योहार हर व्यक्ति के जीवन में ढेरों खुषियां, सौभाग्य और सफलता लेकर आए!