5 Dariya News

सन्त निरंकारी मिशन द्वारा बनाई गई रोशन मीनार की

सबसे बड़ी मानव आकृति गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज

5 Dariya News

चंडीगढ़ 05-Feb-2019

सन्त निरंकारी मिशन के 18,770 श्रद्घालु भक्तों द्वारा बनाई गई रोशन-मीनार की सबसे बड़ी मानव आकृति को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज कर लिया गया है।  संत निरंकारी मंडल के मीडिया सहायक मनप्रीत सिंह मन्ना ने बताया कि यह जानकारी संत निरंकारी मंडल के प्रैस एंड पब्लिसिटी के मैंबर इंचार्ज बहन राज कुमारी ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुई दी। मिशन को यह सूचना गिनीज़ बुक की रिकार्ड मेनेजमेंट टीम द्वारा भेजी गई ई-मेल से प्राप्त हुई है। यह वर्ल्ड रिकार्ड कार्यक्रम 17 नवम्बर, 2018 को सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की दिव्य उपस्थिति में सन्त निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, जी़टी़रोड, समालखा में आयोजित किया गया था। इसे मिशन के पूर्व सद्गुरु माता सविंदर हरदेव जी महाराज को समर्पित किया गया जो यह चाहते थे कि प्रत्येक निरंकारी भक्त एक प्रकाश स्तम्भ बने और ईश्वरीय ज्ञान के उजाले को विश्व के कोने-कोने तक फैलाये।इस रोशन मीनार की मानव आकृति में भाग लेने के लिये निरंकारी भक्त देश भर से आये थे। उनकी आयु 18 से 65 वर्ष निर्धारित की गई थी। कुछ भक्तों ने दूर देशों से आकर भी भाग लिया। इन सभी का पंजीकरण पहले ही कर लिया गया था। कुल मिलाकर लगभग 25,000 भक्तों ने अपना नाम दर्ज कराया था।इस मानव आकृति में भाग लेने वाले सभी सदस्य प्रात: 7: 00 बजे से ही एकत्रित हो गए। प्रत्येक सदस्य को प्रबंधकों की ओर से भिन्न-भिन्न रंगों की पोशाक दी गई जो उसके स्थान के अनुसार निर्धारित की गई थी। इस मानव आकृति में कुल 5 रंग थे और यह पोशाक हर सदस्य के लिए अपने पहले से पहने हुए वस्त्रों के ऊपर पहनने के लिए थी। इस मानव आकृति को बनाने के लिए लगभग 5 घण्टे का समय लगा। गिनीज़ बुक की रिकार्ड मेनेजमेंट टीम द्वारा भेजी गई ई-मेल

’’हमें यह सूचित करते हुए अति प्रसन्नता हो रही है कि आपके द्वारा सबसे बड़ी रोशन मीनार की मानव आकृति का आवेदन सफल रहा है और अब आप गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर बन गये हैं। अत: आपको गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है।’’