5 Dariya News

पॉलीवुड स्टार्स जस्सी गिल और बब्बल राय ने एलपीयू के विद्यार्थियों को किया मंत्र-मुग्ध

5 Dariya News

जालंधर 02-Feb-2019

पॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनय और गायन क्षेत्रों के सितारे, जस्सी गिल और बब्बल राय  लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों एलपीयू के विद्यार्थियों  को अपनी सुरीली धुनों की लय और ताल पर मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रदर्शन किए गए कुछ गाने थे “करंट निकले;  दिल तो  ब्लैक; गिटार सिखदा; बापू जिमीदार; जट्ट दे टिकैने; झुमके” तथा कई अन्य । दोनों ही सितारों ने कई हिट पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया और गाया है, और ये युवा पीढ़ी के दिलों की धड़कनें हैं।