5 Dariya News

मेजर सोमनाथ की जयंती पर की पुष्पांजलि अर्पित

5 Dariya News

पालमपुर 31-Jan-2019

प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ को उनकी जयंती पर पालमपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर एस डी एम पालमपुर पंकज शर्मा के नेतृत्व में  पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर डीएसपी पालमपुर धीमान, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव मनोज रत्न, वर्किंग जर्नलिस्ट्स संघ के अध्यक्ष जयदीप रेहान, मनोनीत पार्षद राकेश गिल, धौलाधार रोटरी अध्यक्ष डॉ नवनीत सूद रमन कुमार, त्रिलोक भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी शहीद सोमनाथ शर्मा को याद किया। मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्म 31 जनवरी, 1923 को हिमाचल प्रदेश के गांव डाढ में हुआ था। इस अवसर पर एस डी एम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि 1947 में मेजर सोमनाथ शर्मा के साथ उनकी पूरी टुकड़ी को कश्मीर घाटी में थी। कश्मीर में दुश्मनों के साथ युद्ध करते समय सोमनाथ शर्मा के साथ उनके साथी घायल हो गये. गोलियां लगने के बाद भी सोमनाथ शर्मा अकेले ही दुश्मनों से लड़ते रहे और उन्होंने दुश्मनों को अपनी पोस्ट जीतने नहीं दी. बाद में एक मोर्टार मेजर सोमनाथ शर्मा के ठीक बगल में आकर गिरा जिसके बाद वो वहीं पर शहीद हो गये थे। मेजर सोमनाथ शर्मा हमेशा अपनी जेब में गीता रखते थे. उनकी जेब में गीता और उनकी पसंदीदा पिस्तौल के कारण ही उनकी पहचान की जा सकी थी।  मेजर सोमनाथ को 21 जून साल 1950 को मरणोपरांत सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था और  प्रथम परमवीर चक्र विजेता बने।