5 Dariya News

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को दिए चुनावी राजनीति के मंत्र

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 28-Jan-2019

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम लाल द्वारा चुनावी रणनीति के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक के नेतृत्व में एक बैठक की गई। जिसमें प्रदेश भर के सभी अध्यक्षों को राम लाल ने संबोधित किया। रामलाल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सभी भाजपा वर्कर कमर कस लें और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।रामलाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और भाजपा कार्यकर्ता भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की आवाज़, उनकी लोकहित्त नीतियों व उनका संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। उन्होने भाजपा का सभी जिलाध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं को कहा कि वह अपने-अपने हल्के के बूथ लैवल तथा उससे भी नीचे के सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर उन्हें आम जनता के पास जाकर भाजपा के हक में वोट करने के लिए प्रेरित करें और मोदी सरकार द्वारा जनता के हित्त में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दें।राम लाल ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा बहुमत हासिल कर केन्द्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब लोकसभा चुनावों के प्रभारी कैप्टन अभिमन्यू, केन्द्रीय राज्यमंत्री विजय साम्पला, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कमल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, दयाल सिंह सोढ़ी के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा चुनावों के प्रभारी, छः मोर्चों के अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश के सैलों के कन्वीनर व जिलों के मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित थे।