5 Dariya News

भाजपा का कार्यकर्त्ता "राज नहीं सेवा" के मकसद से सदैव सेवा के लिए रहता है तत्तपर : श्वेत मलिक

नवजोत सिद्धू मंत्रालय पर बने हुए हैं बोझ, मुफ्त का लेते हैं वेतन: मलिक

5 Dariya News

चंडीगढ़ 28-Jan-2019

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव आना या खत्म होना कोई मायने नहीं रखता, क्यूंकि भाजपा का कार्यकर्त्ता राज नहीं सेवा में यकीन रखा है और इसके लिए वो हमेशा तत्त्पर रहता है. इन शब्दों का प्रगटावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व् राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक ने पत्रकारवार्ता में किया. उन्होंने कहाकि भाजपा के राष्ट्रिय संगठन मंत्री राम लाल प्रदेश के भाजपा नेताओं, सभी अध्यक्षों व् कार्यकारिणीं सदस्यों व् कार्यकर्ताओं को बैठक को संबोधित करेंगे.उन्होंने पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहाकि कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित उनके मंत्रियों द्वारा जनता के साथ धोखा किया जा रहा है, झूठे वादे कर यह लोग सत्ता में आये और पिछले करीब दो वर्ष में उनके व् जनता द्वारा सरकार का रिपोर्ट-कार्ड मांगने के बाद गायब हो गए हैं, लेकिन उनका रिपोर्ट कार्ड माननीय हाई-कोर्ट द्वारा दिया गया है. माननीय अदालत द्वारा पंजाब में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नशे में हुई बढ़ौतरी को लेकर कैप्टन सरकार को जमकर फटकार लगाईं गई है.मलिक ने कहाकि मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में शुरू की गई लाभकारी योजनाओं को प्रदेश की निकम्मी कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों तक नहीं पहुँचाया जा रहा, इतना ही नहीं केंद्र सरकार "स्मार्ट सिटी योजना" के तहत 500 करोड़ रूपये लेकर खड़ी है, जिसमे की 50% की राशी पंजाब सरकार को डालनी है, लेकिन पंजाब सरकार इस काबिल नहीं है. पंजाब में विकास के सभी प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए हैं. कैप्टन व्पं उनके मंत्रियों को जनता ने चुना है. पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित उनके मंत्री भी गायब हो गए हैं. कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने मंत्रालय पर बोझ बने हुए हैं, वह मंत्रालय में काम करने की बजाय पैसे कमाने के चक्कर में "लाफ्टर शो" में जाकर बैठ गए हैं. उन्होंने कहाकि वो काम तो कुछ कर नहीं रहे और वेतन सरकार के खाते से ले रहे हैं.मलिक ने कहाकि 32 लाख रोजागर कहाँ है? किस बच्चे को 50 लाख में से एक भी मोबाइल दिया गया हैं? 90000 करोड़ का कर्जा कहाँ माफ़ किया गया है? आज बुढ़ापा पेंशन बंद, विधवा पेंशन बंद, शगुन स्कीम बंद कर दी गई है और यह सब कैप्टन सरकार के राज में हुआ है. कैप्टन नशा माफिया, रेत माफिया व् अन्य माफिया के दबाव में झुक कर सरकार चला रहे हैं. उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इसका जवाब कैप्टन सरकार को जरूर देगी और केंद्र में एक बार फिर से भाजपा बहुमत से जीत कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी.इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी हरविंदर संधू, जनार्दन शर्मा, लाली सखी आदि उपस्थित थे.