1883 क्लर्क टैस्ट पास यूनियन के नुमाइंदों ने चीमा से की मुलाकात
यूनियन के नुमाइंदों ने नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की
5 Dariya News
चण्डीगढ़ 22-Jan-2019
1883 क्लर्क टैस्ट पास यूनियन के नुमाइंदों ने आज चण्डीगढ़ में विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा की रिहायश पर मुलाकात कर मई 2018 से लटकती आ रही नियुक्तियों को सरकार से जल्द पूर्ण करवाने की मांग की। वफद के सदस्यों ने बताया कि सरकार की तरफ से मई 2018 में भर्ती प्रक्रिया कर ली थी परंतु अभी तक उनकी काउंसलिंग नहीं हुई है जिस कारण उनका भविष्य बीच मे अटका हुआ है।वफद को विश्वास देते चीमा ने कहा कि वह इस सम्बन्धित पंजाब सरकार के सबंधित आधिकारियों और मंत्री के साथ बात करके इस मुद्दे को जल्द हल करवाएंगे। चीमा ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों के साथ रोजग़ार के नाम पर किया जा रहा धक्का गलत है। उन्होंने मांग की है कि सरकार इन उम्मीदवारों की मांग पर अमल करते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र दे जिससे 2019 की लोक सभा चुनाव के आचार सहिंता लागू होने से पहले इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।