5 Dariya News

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी में 3500 से अधिक स्टाफ सदस्यों की विशाल भागीदारी के साथ 17वां वार्षिक सम्मेलन 'शेयर द विजन सम्पन्न हुआ

''अब एलपीयू को उद्योग के लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए- चांसलर अशोक मित्तल ने एलपीयू में सभी को आह्वान किया

5 Dariya News

जालन्धर 19-Jan-2019

लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी ने अपने दो दिवसीय 17वें वार्षिक सम्मेलन 'शेयर द विजन-201८ का आयोजन किया, जहां 3500 से अधिक फैकल्टी और स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भागी दारी की। इस वर्ष होने वाले वार्षिक सम्मेलन का विषय'आउटकम एंड एम्पावरमेंटहै। इस अवसर पर एलपीयू के करीब 400 कर्मचारी, जो लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, को भी उनके परिजनों और अन्य स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति के बीच एसोसिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। 11 स्टाफ सदस्यों को 15 साल के लिए सम्मानित किया गया है; 10 साल के लिए 178; और, 5 साल के लिए 190 को। इस अवसर पर प्लेकार्डों को पकड़ और संबंधित डोमेन के वि•ान, परिणाम और लक्ष्यों के बारे में नारे लगाते, एलपीयू के स्टाफ सदस्यों और प्रबंधन अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पांच किलोमीटर लम्बे 'विजनवॉक में हिस्सा भी लिया।वर्ष 2018 में आईसीएआर एक्रेडिटेशन, एनआईआरएफ रैंकिंग और एलपीयू द्वारा प्राप्त विभिन्न नई ऊंचाईयों के बारे में बात करते हुए, चांसलर श्री अशोक मित्तल ने 2018 की इन उपलब्धियों को बैंचमार्क के रूप में स्थापित करने और नए लक्ष्यों को वर्ष 2019 के भीतर हासिल किए जाने के लिए कहा।  एलपीयू कैंपस में हाल ही में आयोजित विश्व स्तरीय भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2019 के बारे में उल्लेख करते हुए, चांसलर श्री मित्तल ने कहा कि एलपीयू में जो कुछ भी हो उसमें साकारात्मक परिणाम सामने आएं।

विभिन्न फोकस क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के बारे में बात करते हुए, चांसलर श्री मित्तल ने एलपीयू में सभी को प्रेरित किया-'अब एलपीयू को उद्योग के लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए, पूरे भारत में सीएसआर गतिविधियों में वृद्धि करें और एलपीयू को सभी क्षेत्रों में उपलब्धियों का केंद्र बनाएं।एलपीयू स्टाफ के सदस्य जिन्होंने इस वर्ष 15 साल की सेवा पूरी की में अतिरिक्त निदेशक गिन्नी निझावन, उप निदेशक मनीष कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर और एसोसिएट डीन अमनदीप नागपाल, सहायक रजिस्ट्रार एस आर हंस, एसोसिएट प्रोफेसर और एसोसिएट डीन जगजीत सिंह, सहायक प्रोफेसर कुलविंदर  सिंह, लाइब्रेरियन सीमा शर्मा, अधीक्षक अशोक कुमार, राम अचल यादव (जूनियर तकनीशियन), सीनियर सुपरवाइजर राम जी, हरीश चंद्र (ऑफिस अटेंडेंट), दिनेश कुमार (पुस्तकालय सहायक), सहायक गुरविंदर और बिजेत सिंह शामिल हैं।स्टाफ सदस्यों ने एलपीयू प्रबंधन से ओलंपियन, नोबेल पुरस्कार विजेता, शोधकर्ता, सीईओ, शीर्ष उद्यमियों को बनाने में अथक प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर, कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच एकजुटता के बंधन को बढ़ाने के लिए सम्मेलन का एक सीक्वल 'सानिध्य भी मनाया गया। सभी कर्मचारी सदस्यों, यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ टीम के साथ, दिल से एक बच्चे समान महसूस करते हुए पतंगबाजी का आनंद भी लिया तथा पोटलक लंच का आनंद लेते हुए सभी ने हर रूपों में एकता की ताकत दिखाई। इसके अलावा, विभिन्न सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम, फैशन शो, और अन्य मनोरंजन से भरपूर गतिविधियां भी आयोजित की गईं।