5 Dariya News

नवीन चौधरी ने जम्मू जम्मू केन्द्रीय सहकारी बैंक के कामकाज की समीक्षा की

बैंक को गैर-जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों की सूची अपलोड करने के निर्देश दिये

5 Dariya News

जम्मू 17-Jan-2019

वित्त सचिव नवीन चौधरी ने आज यहां बैंक के कामकाज की समीक्षा हेतु जम्मू केन्द्रीय सहकारी बैंक (जेसीसीबी) के निदेशक मंडल के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई।बैंक के क्रेडिट पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए, वित्त सचिव, जो जम्मू केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के अध्यक्ष भी हैंे, को सूचित किया गया कि विभिन्न विभागों के 365 राज्य सरकारी कर्मचारियों ने अतीत में बैंक से विभिन्न प्रकार के ऋण लिए हैं। यह बताया गया कि कई नोटिसों के बावजूद वे बैंक को ऋण के साथ साथ ब्याज चुकाने में भी विफल रहे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ऋण की वसूली के साथ-साथ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जीएडी को 365 गैर-जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों की सूची प्रस्तुत की जानी चाहिए। अध्यक्ष ने बैंक के अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि वे अपनी वेबसाइट पर उन प्रत्येक 365 राज्य सरकारी कर्मचारियों का ब्योरा अपलोड करें, जो गैर-जिम्मेदार हैं।