जम्मू-कश्मीर ने एशिया के सबसे बड़े यात्रा कार्यक्रम में पर्यटन क्षमता को दर्शाया
एसएटीटीई नई दिल्ली में कश्मीर को सुरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में बताया
5 Dariya News
नई दिल्ली 16-Jan-2019
अपने महत्वाकांक्षी मार्केटिंग अभियान की शुरुआत करते हुए, पर्यटन विभाग जम्मू और कश्मीर ने आज से शुरु हुये 3-दिवसीय दक्षिण एशियाई यात्रा और पर्यटन प्रदर्शनी यात्रा कार्यक्रम में भाग लिया।एसएटीटीई एशिया के सबसे बड़े ट्रैवल शो में से एक है जो ट्रैवल एजेंटों, टूर ऑपरेटरों, होटल मालिकों, गंतव्य प्रबंधन कंपनियों, पर्यटन बोर्डों के लिए दुनिया भर के अपने संभावित ग्राहकों के साथ अपने उत्पादों और नेटवर्क को बेचने के लिए सबसे बड़ा मंच प्रदान करता है।ट्रैवल शो में सचिव पर्यटन जेएंडके रिग्जिन सैम्फिल, निदेशक पर्यटन कश्मीर निसार अहमद वानी और निदेशक पर्यटन जम्मू ओम प्रकाश भगत के साथ विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने देश के भीतर और बाहर के प्रमुख ट्रैवल एजेंटों के साथ बातचीत की और उन्हें राज्य के पर्यटन उत्पादों के बारे में अवगत करवाया।सचिव पर्यटन ने कहा कि एसएटीटीई एशिया में सबसे बड़े पर्यटन शो में से एक है जहाँ हम अपने पर्यटन स्थलों को बढ़ावा दे सकते हैं। विभाग जम्मू व कश्मीर के गंतव्यों, उत्पादों, सेवाओं के बारे में सभी जानकारी प्रदान करेगा ताकि पर्यटकों को राज्य की ओर आकर्शित किया जा सके।कन्वेंशन के दौरान, सचिव पर्यटन, निदेशक पर्यटन कश्मीर, निदेशक पर्यटन जम्मू के साथ स्थानीय यात्रा और आतिथ्य क्षेत्र के प्रमुख भी मीडिया के साथ अलग से बैठक करेंगे ताकि उन्हें कश्मीर के सुरक्षित पर्यटन स्थल के बारे में अवगत करवाया जा सके।निदेशक पर्यटन कश्मीर ने कहा कि विभाग ने रोड शो की श्रृंखला की योजना बनाई है और अगले दो महीनों में यात्रा कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।