5 Dariya News

खुर्शीद अहमद गनई ने दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास के लिए बल दिया

समाज कल्याण विभाग ने लुईस ब्रैल की पुण्यतिथि मनाई

5 Dariya News

जम्मू 04-Jan-2019

राज्यपाल के सलाहकार खुर्शीद अहमद गनई ने आज ब्रैल लिपि का आविष्कार करने वाले लुईस ब्रैल की 210वीं पुण्यतिथि मनाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया।सचिव समाज कल्याण डॉ. फारूक अहमद लोन, उपायुक्त जम्मू, रमेश कुमार, निदेशक सूचना और जनसंपर्क विभाग तारिक अहमद ज़रगर, निदेशक समाज कल्याण विभाग जम्मू डॉ. भारत भूषण, आयुक्त दिव्यांग मोहम्मद इकबाल लोन और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए, सलाहकार ने दिव्यांगों के समग्र विकास के लिए सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया और समाज में उनके समायोजन की सुविधा के लिए उपयुक्त बुनियादी ढांचे के विकास पर बल दिया।गनई ने विशेष रूप से विकलांग लोगों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहलों के बारे में भी बताया और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने दिव्यांग बच्चों के विभिन्न हितों की देखभाल के लिए खेल कार्यक्रमों, अन्य सह-पाठयक्रम के आयोजन पर भी जोर दिया।दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक प्रदर्शनों की सराहना करते हुए, सलाहकार ने रूप नगर, मुठी दृष्टिहीनों के लिए आवासीय विद्यालय के विकास कार्यों के लिए पचास हजार रुपये की नकद राशि की घोषणा की।सलाहकार ने समाज कल्याण विभागों के अधिकारियों से उत्साह के साथ काम करने और विशेष रूप से बच्चों के बीच जीवन अधिगम कौशल प्रदान करने के लिए कहा ताकि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम हो सकें।इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए, सचिव समाज कल्याण, डॉ. फारूक अहमद लोन ने कहा कि ब्रैल दिवस को दृष्टिहीनों के लिए पहुंच और स्वतंत्रता के महत्व की याद के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ब्रैल और संचार के अन्य सुलभ रूपों के बारे में जागरूकता फैलाता है।उन्होंने यह भी कहा कि विभाग विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों के समग्र बुनियादी ढांचे में सुधार करने का इच्छुक है और आष्वासन दिया है कि इन बच्चों के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे ताकि वे अन्य योजनाओं का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर, सलाहकार ने खेल, संगीत, शिक्षा, कला और संस्कृति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आवासीय विद्यालय के प्रदर्शनकर्ताओं को भी सम्मानित किया।