सलाहकार के. विजय कुमार ने कश्मीर सम्भाग में विभिन्न विभागों के निदेशकों के साथ बैठक की
विभागों को बेहतर परिणाम के लिए व्यवस्थित तरीके से काम करने के निर्देश दिये
5 Dariya News
श्रीनगर 03-Jan-2019
राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज कश्मीर सम्भाग के विभिन्न विभागों के निदेशकों के साथ बैठक कर जमीनी स्तर पर लागू की जा रही परियोजनाओं और योजनाओं के सम्बंध में विभागों की प्रगति की जानकारी ली।मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, महानिदेशक, युवा सेवा और खेल डॉ. सलीम-उर-रहमान, निदेशक ग्रामीण विकास विभाग, निदेशक बागवानी, निदेशक कृषि, निदेशक स्वास्थ्य सेवा कश्मीर, क्षेत्रीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग, क्षेत्रीय निदेशक पर्यावरण, पारिस्थितिकी और दूर संवेदी, मुख्य संरक्षक वन (कश्मीर) और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।इस अवसर पर, सलाहकार कुमार ने सम्बंधित विभागों द्वारा ली गई परियोजनाओं और अब तक की गई उपलब्धियों की विभागअनुसार विस्तार से जानकारी ली।परियोजनाओं के विस्तार और कुछ परियोजनाओं के निष्पादन में आने वाले मुद्दों की विस्तार से चर्चा करते हुए, सलाहकार कुमार ने सभी विभागों को ऐसी परियोजनाओं और मुद्दों की एक सूची तैयार करने के लिए कहा ताकि इन परियोजनाओं को पूरा करने और संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए एक तंत्र तैयार किया जाए।उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को व्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए ताकि जमीनी स्तर पर बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।इस अवसर पर, सलाहकार कुमार ने कश्मीर के युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया, जबकि वाईएसएस के अधिकारियों को दक्षिण कश्मीर में खेल बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान देने और युवाओं को अधिक खेल गतिविधियों में शामिल करने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि दक्षिण कश्मीर के युवाओं ने क्षेत्र में प्रतिकूल स्थिति के बावजूद हाल ही में घोषित मैट्रिक परिणामों में बेहतर प्रदर्शन किया है।उन्हें सूचित किया गया कि 2018 में खेल गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बहुत बड़ी रही है और पूरे कश्मीर में विभिन्न स्थानों पर खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जा रहा है, जो खेलों में अधिक युवाओं की भागीदारी को बढ़ाएगा।