5 Dariya News

जैविक खेती को उत्साहित करने के लिए पंजाब 'जैविक इंडिया अवार्ड से सम्मानित

केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने पंजाब एग्रो के एम.डी. को प्रदान किया अवार्ड

5 Dariya News

नई दिल्ली 01-Jan-2019

जैविक खेती को बड़े स्तर पर उत्साहित करने के लिए भारत के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी सूबों में पंजाब ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए प्रतिष्ठित 'जैविक इंडिया अवार्ड  प्राप्त किया।दिल्ली में हुए समागम के दौरान केंद्रीय व्यापार और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने पंजाब को 'जैविक इंडिया अवार्ड  प्रदान किया जो पंजाब एग्रो के मैनेजिंग डायरैक्टर सिबिन सी. ने हासिल किया। यह समागम इंटरनेशनल कम्पीटैंस सैंटर फॅार औरगैनिक एग्रीकल्चर (आई.सी.सी.ओ.ए.) ने कर्नाटक सरकार के सहयोग से करवाया।यह खुलासा करते हुए कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'जैविक इंडिया अवार्ड के लिए सूबे का चयन पंजाब एग्रो द्वारा जैविक खेती को बड़े स्तर पर उत्साहित करने के लिए किये गए ठोस यत्नों के कारण हुआ है जो उत्तर पूर्वी सूबे मणीपुर के बाद आता है।प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अपनी एजेंसी पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के द्वारा भारत सरकार की अलग-अलग स्कीमों अधीन जैविक खेती के साथ जुड़े किसानों को संस्थागत मदद मुहैया करवाने के लिए ऑरगैनिक प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत किसानों को जैविक खेती लागतें, माहिरों की टीम अधीन प्रशिक्षण, जैविक उत्पादन के लिए भी उचित मदद दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब एग्रो की तरफ से किसानों की फ़सल के मंडीकरन में भी मदद की जा रही है जिसके अंतर्गत जैविक खेती के साथ जुड़े किसानों से लाभप्रद भाव पर जैविक गेहूँ, बासमती, मक्का और अन्य फसलें खरीद कर भारत और बाकी मुल्कों में इनकी बिक्री के लिए प्रमाणीकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रामाणिक जैविक पैदावार के अंतर्गत 2100 किसानों की तरफ से 8000 एकड़ क्षेत्रफल जैविक खेती अधीन लाया जा चुका है और इसको अन्य किसानों द्वारा भी भरपूर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।पंजाब एग्रो की तरफ से 'फाइव रिवरज़ (पाँच नदियां) मार्का अधीन प्रामाणिक जैविक पैदावार की प्रोसेसिंग शुरू कर दी गई है। जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने और मंडीकरन के लिए सूबे के सभी जिलों और राष्ट्रीय राजधानी तथा अन्य सूबों में 'ऑरगैनिक हट स्थापित किये जा रहे हैं।इस समागम में कर्नाटक के कृषि मंत्री एन.एच. शिवशंकर रैड्ी, भारत सरकार के कृषि सचिव संजय अग्रवाल, कर्नाटक के कृषि सचिव महेश्वर राव और कर्नाटक के कृषि कमिशनर डा. के.जी. जगदेशा उपस्थित थे।