5 Dariya News

परियोजना निदेशक जेकेजीजीसी ने लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की

5 Dariya News

जम्मू 01-Jan-2019

जनता से प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए परियोजना निदेशक, जम्मू-कश्मीर सरकार शिकायत कक्ष (जेकेजीजीसी), इनाम-उल-हक सिद्धीकी ने आज विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक बुलाई और शिकायतों के परिणाम उन्मुख निपटान के लिए जोर दिया।बैठक में संस्कृति, नागरिक सचिवालय, सांस्कृतिक, कला और भाषा अकादमी, पुस्तकालय और अनुसंधान विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभागों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।बैठक में बताया गया कि संस्कृति विभाग ने 14 शिकायतें प्राप्त की हैं और 01 का निपटारा किया है, संस्कृतिक, कला और भाषा अकादमी ने 09 शिकायतें प्राप्त की हैं और 06 का निपटान किया है तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने 14 शिकायतें प्राप्त की हैं और 08 का निपटारा किया है।परियोजना निदेशक ने विभागीय शिकायत विंग के कामकाज से सम्बंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे काई भी देरी न करें और विभागों के पास लंबित शिकायतों को संतोषजनक प्रतिक्रिया के साथ निपटाया जाए।राज्यपाल के शिकायत कक्ष से प्राप्त वास्तविक शिकायतों और समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के नोडल अधिकारियों को आम जनता द्वारा बताए गए मुद्दों पर गम्भीरता से चिंतन करने और अपने स्तर पर नागरिक अनुकूल समाधानों का समन्वय करने का निर्देश दिये गये।इनाम-उल-हक ने नोडल अधिकारियों को विभागीय स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र को संस्थागत बनाने और तेजी से लोगों की शिकायतों और मांगों को पूरा करने के लिए इस तरह के सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि राज्यपाल का प्रशासन लोक शिकायत निवारण प्रणाली को संस्थागत बनाने के लिए है ताकि हर शिकायत /समस्या को त्वरित कार्रवाई के साथ समय पर निपटाया जाए।