5 Dariya News

शहीद उधम सिंह का 119वां जन्म दिवस मनाया गया

5 Dariya News

जंडियाला गुरु 26-Dec-2018

आज जंडियाला गुरु में शहीद ऊधम सिंह चौक में शहीद ऊधम सिंह का 119 वां जन्म दिवस शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स क्लब  के सरपरस्त कामरेड जसवंत सिंह और प्रधान रणजीत सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया।इस मौके पर विशेष तौर पर पूर्व पनसप चेयरमैन अजयपाल सिंह मीराँकोट पहुँचे ।पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी के 119 वें जन्म दिवस पर हम उन्हें कोट कोट प्रणाम करते हैं जिन्होंने ने अपना जीवन देश की आज़ादी के लिए कुर्बान कर दिया ।वह एक ऐसे देशभक्त थे जिन्होंने ने जलियांवाला बाग के साके के माइकल उडवायर को लंदन में गोली मारकर बदला लिया । हमें भी ऐसे देशभक्तों से देश के प्रति कुर्बानी लेनी चाहिए ।इसके इलावा उन्होंने ने छोटे साहिबजादों के शहादत दिवस पर उन्हें कोट कोट प्रणाम किया। इस मौके पर एडवोकेट अमरीक।सिंह मल्होत्रा ,सविंदर सिंह चंदी ,डॉक्टर दीपक गुप्ता ,कश्मीर सिंह जानिया ,डॉक्टर निर्मल सिंह ,डॉक्टर हरजिंदर सिंह ,गोलडी ,अवतार सिंह टक्कर ,दीपक कुमार ,दिनेश बजाज ,सुरिंदर सिंह ,राम प्रशाद शर्मा ,संत सरूप सिंह ,भगवान दास ,सतीश सूरी ,संजीव कुमार व अन्य हाजिर थे।