5 Dariya News

के विजय कुमार, बीवीआर सुब्रह्मण्यम राज्यपाल से मिले

5 Dariya News

जम्मू 23-Dec-2018

राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की।राज्यपाल ने सलाहकार और मुख्य सचिव के साथ नशामुक्ति नीति, सुरक्षा प्रबंधन और उत्तरदायी और पारदर्शी प्रशासन के मसौदे के अनुमोदन से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।राज्यपाल ने प्रभावी कानून व्यवस्था के रख-रखाव और युवाओं के विश्वास को फिर से हासिल करने के लिए की जा रही हर संभव पहल पर जोर दिया।प्रमुख सचिव गृह आर.के. गोयल भी बैठक में उपस्थित थे।