5 Dariya News

आर्यन्स के कृषि पाठ्यक्रम के विद्यार्धियों ने राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया

5 Dariya News

राजपुरा 22-Dec-2018

कृषि क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बढावा देने के लिए, आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजिस, राजपुरा, नजदीक चण्डीगढ के कृषि विभाग की छात्राओं ने राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया।किसानों के साथ बातचीत करते हुए छात्रों ने उनके महत्व के बारे में बताया कि किस तरह वह कठिनाईयों का सामना करके फसल उगाते है और हम सब को खिलाने के लिए अपना तन जलाते है और स्वयं पिछडे और विकट बने रहते है।श्री धीरज मेहता, विभागाध्यक्ष, कृषि विभाग ने विद्यार्धियों के साथ बातचीत करते हुए उन्हे पंजाब में मौसमी बदलावों, नई वैज्ञानिक विधियों, नई नस्लों, जैविक खेती आदि के महत्व के बारे में बताया।छात्रों को कृषि के विभिन्न पहलुओं में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान के बारे में बताया गया जिसमें बुवाई, रोपण, खाद, पौधों की सुरक्षा, कटाई, निराई और भंडारण शामिल है।किसान दिवस भारतीय किसान नेता स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन किसी देश के सामाजिक और आॢथक विकास में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका का आकलन करता है। उन्हे शिक्षा, प्रशिक्षण, वैज्ञानिक खेती, ऋण, उत्पादों के भंडारण और विपणन आदि में मदद करने की आवश्यकता है।