5 Dariya News

कांग्रेस सेवा दल के प्रधान के दिया कमल किशोर को समर्थन

5 दरिया न्यूज(विकास नागपाल)

खरड़ 15-Jan-2012

आजाद प्रत्याशी कमल किशोर शर्मा कांग्रेसी वोट बैंक पर लगातार सेंध लगाने में कामयाब हो रहे है । शनिवार रात को आयोजित एक सभा के दौरान कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब कांग्रेस सेवा दल के प्रधान रणजीत ङ्क्षसह ठेकेदार ने अपने समर्थकों सहित कांग्रेस से हटकर कमल किशोर शर्मा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। अब वह कमल किशोर के लिए प्रचार करेंगे। वही कमल किशोर शर्मा ने रविवार को गांव भागों माजरा,मुंडी खरड़ छज्जू माजरा व कुराली में चुनाव प्रचार किया।