5 Dariya News

कश्मीर घाटी, लद्दाख में कड़ाके की शीतलहर जारी

5 Dariya News

श्रीनगर/लद्दाख 18-Dec-2018

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मंगलवार को भी कड़ाके की शीतलहर जारी है और तापमान हिमांक बिंदु से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि रात के तापमान में और गिरावट के साथ एक सप्ताह और ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। कारगिल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 15.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह में शून्य से 15.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 7.7 डिग्री नीचे, गुलमर्ग में 7.6 डिग्री नीचे और श्रीनगर में शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में रात में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, कटरा में 6.5 डिग्री, बटोटे में 3.6 डिग्री, बनिहाल में 0.7 डिग्री और भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।