तीन राज्यों के सैकड़ों विद्यार्थी एलपीयू में हुए यूथ लीडरशिप अवार्ड्स से सम्मानित
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) और रोटरी डिस्ट्रिक्ट -3070 ने एलपीयू परिसर में संयुक्त रूप से किया था 'रायला' प्रोग्राम आयोजित
5 Dariya News
जालंधर 11-Dec-2018
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) और रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3070 चैप्टर ने संयुक्त रूप से एलपीयू परिसर में 'यूथ लीडरशिप अवार्ड्स प्रोग्राम 'रायला' का आयोजन किया, जहां तीन राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के करीब 250 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । विभिन्न क्षेत्रों के 20 से अधिक प्रतिष्ठित वक्ताओं ने पांच दिवसीय प्रयास के विभिन्न सत्रों के दौरान भाग लेने वाले विद्यार्थियों को निर्देशित और प्रेरित किया और जीवन में सफल होने के लिए शिक्षाएं प्रदान कीं। प्रोग्राम में चीफ गेस्ट के तौर पर एल पी यू के चांसलर अशोक मित्तल जी मौजूद थे । रायला के अध्यक्ष डॉ नरिंदर पाल ने इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत किया, जहां यूंथ पावर; रोल ऑफ़ इमोशनल इंटेलिजेंस इन डिसिशन मेकिंग; सक्सेस इज नेवर एंडिंग & फेलियर इज नेवर फाइनल; वैल्यू एडीशन; सेवन थिंग्स टू डू बिफोर यू ग्रेजुएट; पर्सनालिटी डेवलपमेंट; हैप्पीनेस: की टू सक्सेस; रोल ऑफ़ टेक्नोलॉजी इन डे टू डे लाइफ; लीडरशिप; आर्ट ऑफ़ कम्युनिकेशन सहित कई विषयों पर महत्वपूर्ण वार्तालाप किया गया । वक्ताओं में एलपीयू के कार्यकारी डीन डॉ एलआर गुप्ता, डीन डॉ सोरभ लखनपाल, प्रोफेसर केवी उमर फारूक, डॉ गुर्जोत कौर; श्री बलविंदर पठानिआ, श्री बर्जेश सिंघल, पूर्व रजिस्ट्रार केके धीर, सीए दविंदर सिंह आदि शामिल थे । योगा, मैराथन, जुम्बा, लोक नृत्य और अन्य संबंधित गतिविधियां से भी विद्यार्थियों को कई अन्य स्किल्स सिखाई गयी । करतारपुर में 'जंग-ए-आज़ादी' स्मारक की एक विशेष यात्रा से विद्यार्थियों को राज्य और देश की महिमा के बारे पता चला। भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से कुछ ने बताया कि बुकिश ज्ञान से हटकर, इस कार्यक्रम ने उन्हें जीवन के कई महत्वपूर्ण तथ्यों को पढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की भागीदारीओं को और अधिक होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को सकारात्मक पहलुओं और उपलब्धियों के साथ जीवन जीने के लिए आरम्भ से ही मार्गदर्शन होता रहे ।