5 Dariya News

ब्राजील में बैंक लूट के प्रयास में 12 की मौत

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो 08-Dec-2018

ब्राजील में बैंक लूटने वाले गिरोह और पुलिस के बीच गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह गोलीबारी सेरा के मिलाग्रेस में शुक्रवार को उस समय हुई, जब हथियारबंद समूह के 30 लोगों ने लोगों को बंधक लगाकर दो बैंकों को लूटने की कोशिश की लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई। मिलाग्रेस के मेयर लेल्सन लान्डिम ने कहा कि बैंक लूट के लिए मौके पर पहुंचने से पहले अपराधियों ने एक ट्रक चुराया था। पुलिस को इसका पता चलते ही गोलीबारी शुरू हो गई, जो 20 मिनट तक चली। इसमें कुछ बंधकों की मौत हो गई, जिनमें कुछ बच्चे भी थे, जिन्हें उनके माता-पिता के साथ बंधक बनाया गया था। बैंक लूटने वाले कई लोग बचकर भागने में सफल रहे। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। लान्डिम ने कहा कि मारे गए लोगों में से छह लुटेरे थे जबकि बाकी बंधक बनाए गए लोग थे।