5 Dariya News

डोगरा सदर सभा ने सलाहकार बी.बी.व्यास से मुलाकात की

5 Dariya News

जम्मू 06-Dec-2018

डोगरा सदर सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुलचैन सिंह चाढ़क के नेतृत्व में आज राज्यपाल के सलाहकार बी.बी.व्यास से मुलाकात कर नम्बरदारों, पूर्व सैनिकों तथा मुबारकमंडी कम्पलैक्स की बहाली से सम्बंधित कई मुददे उठाये।प्रतिनिधिमंडल ने नम्बरदारों का मानदेय बढ़ाने, एसआरओ-363 में संशोधन, नम्बरदारों के लिए पहचान पत्र जारी करने, कंडी क्षेत्र के किसानों के लाभ हेतु विषेश सिंचाई योजना, मरहियाल क्षेत्र गांवों में  बोर-वैल के माध्यम से पेयजल सुविधाओं तथा किसानों के लाभ हेतू कृशि नीति बनाने के लिए कहा।प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व सैनिकों से सम्बंधित कई मुददे भी उठाये तथा सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कहा।प्रतिनिधिमंडल ने मुबारकमंडी हैरिटेज कम्पलैक्स की बहाली कार्य में तेजी लाने के लिए भी कहा।सलाहकार ने प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाये गये मुददों पर विचार किया जाएगा और इनका समयबद्ध निवारण किया जाएगा।