निदेशक सैनिक कल्याण राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मिले
5 Dariya News
जम्मू 03-Dec-2018
निदेशक सैनिक कल्याण (डीएसडब्लू) जम्मू, ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) हरमन सिंह ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की। डीएसडब्ल्यू ने जम्मू-कश्मीर के सभी सेवारत कर्मियों और पूर्व सैनिकों के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए नए लक्ष्य उन्मुख कार्यक्रमों की तैयारी सहित विभिन्न चल रही योजनाओं के बारे में राज्यपाल को बताया। राज्यपाल ने सेवा और सेवानिवृत्त रक्षा सेवा कार्मिक, उनके परिवारों, विधवाओं और आश्रितों द्वारा सामना की जाने वाली शिकायतों और समस्याओं के तत्काल निपटारे को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।