5 Dariya News

जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य देखभाल के विकास हेतु प्रयास- के. विजय कुमार

सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के विकास के लिए कार्य योजना की समीक्षा की, वर्तमान तकनीक के साथ मिलान करने के लिए अद्यतन उपकरण, मशीनरी स्थापित करने के लिए कहा

5 Dariya News

जम्मू 01-Dec-2018

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने कहा कि राज्य को सरकारी चिकित्सा कालेज और इसके सम्बंधित अस्पतालों में काम कर रहे सर्वश्रेश्ठ चिकित्सा पेशेवर मिल चुके हैं और आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ इन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थानों को विकसित करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है। सलाहकार ने यह बात आज हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान इन स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत वरिश्ठ चिकित्सकों तथा अस्पताल के अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एंव चिकित्सा शिक्षा अटल डुल्लू, जीएमसी जम्मू के प्रमुख, एमडी जेकेपीसीसी,एमडी जेकेएमएससीएल तथा गणमान्य बैठक में उपस्थित थे। बैठक के दौरान जीएमसी जम्मू के प्रमुख ने अकादमिक गतिविधियों का विवरण दिया। बैठक में जीएमसी तथा इससे सम्बंधित अस्पतालों में मानव संसाधन से सम्बंधित मुददों तथा संकाय, पैरामेडिकल स्टाफ तथा तकनीकीकारों के पदों को भरने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई। 

यह निर्णय लिया गया कि एसआरओ 384 के तहत भरे जाने वाले पदों को जल्द से जल्द विज्ञापित किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान सम्बंधित एचओडी ने बड़ती हुई मरीजों की संख्या तथा लोगों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में  रखते हुए अपने विभाग के विकास से सम्बंधित कई मुददे उठाये। सलाहकार ने मुददों को सुना तथा इनके निवारण के लिए सार्थक चर्चा की। विजय कुमार ने उपयोग की जाने वाली प्रमुख मशीनरी और उपकरणों का विवरण मांगा और अधिकारियों से वर्तमान प्रौद्योगिकी के अनुसार उन्हें अद्यतन करने के लिए कहा। इससे पूर्व सलाहकार ने अतिरिक्त लाईब्रेरी ब्लॉक तथा अतिरिक्त प्रशासनिक ब्लॉक का उदघाटन किय। उन्होंने जीएमसी जम्मू के केन्द्रीय पुस्तकालय में अध्ययन कर रहे छात्रों के साथ बातचीत कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का पता लगाया।