सलाहकार के. विजय कुमार ने 2 दिवसीय कार्यशाला सह सम्मेलन ‘गायनी-एंडोकॉन 2018’ का उदधाटन किया
‘एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं में ज्ञान, कौशल को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक मंच’
5 Dariya News
जम्मू 01-Dec-2018
राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने आज 2 दिवसीय कार्यशाल सह सम्मेलन ‘गायनी एंडोकॉन 2018’ का उदघाटन किया। इस कार्यशाला का आयोजन ऑबस्टेट्रिक एंड गायनकोलॉजिकल सोसायटी जम्मू के सहयोग से ऑबस्टेट्रिक एंड गायनकोलॉजी के स्नातकोर विभाग, जीएमसी जम्मू तथा एसएमजीएस अस्पताल द्वारा किया जा रहा है। एचएंडएमई प्रमुख सचिव अटल डुल्लू, प्रिंसिपल/डीन जीएमसी जम्मू डॉ. सुनंदा रैना, वरिश्ठ चिकित्सक तथा गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सूचित किया गया कि इस कार्यशाला का उददेष्य सभी प्रतिनिधियों को एंडोस्कोपिक प्रक्रियाओं में अपने कौशल को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सलाहकार कुमार ने इस महत्वपूर्ण कार्यशाला के आयोजन के लिए विभाग को बधाई दी तथा देश के अन्य हिस्सों से वरिश्ठ संकाय को अपने अनुभव साझा करने के लिए आमंत्रित किया। सलाहकार ने आयोजकों को इस तरह के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए सभी संभव समर्थन का आश्वासन दिया। इसके उपरांत सलाहकार ने चिकित्सकों तथा कार्यशाला में भाग लेने वाले छात्रों के साथ बातचीत भी की।