5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर में हुर्रियत की बैठक पर रोक, मीरवाइज उमर फारूक नजरबंद

5 Dariya News

श्रीनगर 01-Dec-2018

जम्मू एवं कश्मीर प्रशासन ने हुर्रियत को शनिवार को एक दिवसीय बैठक सत्र आयोजित करने की अनुमति नहीं दी और अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया। उमर फारूक ने ट्वीट किया, एक दिवसीय हुर्रियत कार्यकर्ता/प्रतिनिधि सत्र पर रोक! एक बार फिर नजरबंद कर दिया। हुर्रियत का राजबाग कार्यालय सील। कोई भी राजनीतिक गतिविधि करने की अनुमति नहीं। राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ईमानदार लोकतंत्र के लिए कितना कुछ कर रहे हैं गवर्नर साहब! अलगाववादी नेताओं के जमावड़े को रोकने के लिए हुर्रियत के राजबाग कार्यालय को बंद कर दिया गया।