5 Dariya News

के. विजय कुमार ने जीएमसी, सम्बंधित अस्पतालों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

कष्मीर में सरकारी अस्पतालों को 95 प्रतिषत स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं-प्रमुख जीएमसी

5 Dariya News

जम्मू 30-Nov-2018

राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने सरकारी चिकित्सा कालेज श्रीनगर तथा इससे सम्बंधित अस्पतालों की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु एक बैठक की अध्यक्षता की तथा घाटी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सम्बंधित एचओडी से सुझाव भी लिये। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा षिक्षा के प्रमुख सचिव अटल डुल्लू, प्रमुख जीएमसी श्रीनगर डॉ. सामिया रषीद, रजिस्ट्रार अकादमिक जीएमसी श्रीनगर, सम्बंधित अस्पताल श्रीनगर के प्रषासक, चिकित्सा अधीक्षक, जेकेएमएससीएल, जेकेपीसीसी, आरएंडबी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।बैठक के दौरान डॉ. सामिया ने जीएमसी तथा इससे सम्बंधित अस्पतालों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने सलाहकार को चालू विकास कार्यों तथा विभिन्न अन्य परियोजनाओं के बारे में सूचित किया। उन्होंने आधुनिक उपकरणों की जरूरत के लिए इन संस्थानों के समक्ष आने वाली वित्तीय बाधाओं के बारे में भी जानकारी ली।डॉ. सामिया ने सलाहकार को सूचित किया कि घाटी में सरकारी अस्पतालों द्वारा 95 प्रतिषत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं। 

पदों के सृजन तथा विभिन्न पदों के स्तर को बढ़ाने की आवष्यकता पर भी चर्चा की गई।बैठक के दौरान सलाहकार कुमार ने विभिन्न सम्बंधित एचओडी के लिए मुददों को सुना तथा कष्मीर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाऐं देने के लिए इन मुददों से निपटने हेतु उनके सुझाव मांगे। जेकेपीसीसी तथा आरएंडबी जैसी कार्यकारी एजैंसियों को सभी चालू निर्माण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देष देते हुए सलाहकार कुमार ने आष्वासन दिया कि वह विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन में देरी लाने वाले मुद्दों को व्यक्तिगत रुप से देखेंगे।2014 की बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए चिकित्सा उपकरणों के सम्बंध में सलाहकार कुमार ने कहा कि उन्होंने ऐम्स के कुछ विषेशज्ञों से मिलना चाहिए जो इन मषीनों की निविदाओं में सहायता एवं सलाह दे सकते हैं।सलाहकार कुमार ने कष्मीर में कठिन समय के दौरान अथक रुप से कार्य करने वाले चिकित्सकों की सराहना की।