5 Dariya News

भाजपा का एजेंडा जुमलों से सपने दिखाओ : दिग्विजय सिंह

5 Dariya News

भोपाल 29-Nov-2018

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का एजेंडा है कि हर चुनाव में जनता को जुमलों के आधार पर सपने दिखाते रहो। सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर भाजपा पर हमले बोले। सिंह ने अपने ट्वीट में भाजपा के पांच एजेंडे बताए हैं। उन्होंने लिखा, “भाजपा का एजेंडा है कि राम मंदिर का विवाद चलता रहे, हजारों करोड़ की मूर्तियां बनवाओ, हनुमान जी को भी जाति वर्ग में सीमित करो।” उन्होंने आगे लिखा है कि विज्ञान को पीछे करो और किवदंतियों को आगे और हर चुनाव में जनता को जुमलों के आधार पर सपने दिखाते रहो। वहीं, वे कंग्रेस के एजेंडे का जिक्र करते हुए लिखते हैं, “युवकों और सामथ्र्यहीन परिवारों को रोजगार, उच्च स्तर की शिक्षा, उच्च स्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था, महिलाओं का सम्मान, कृषि उपज का लागत के आधार पर उचित मूल्य दिलाना है।” उन्होंने आगे लिखा है, “कांग्रेस का एजेंडा ,उच्च स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर, भारतीयों में एकता और देश की अखंडता है।”